हापुड़ का सपा नेता कैसे बना अथाह सम्पत्ति का सरताज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी दूसरी पत्नी को अपने बड़े बेटे के हाथों खो बैठने वाला समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ का नेता व प्रोपर्टी कारोबारी जहीर सलमानी आज अथाह सम्पत्ति का मालिक है। जहीर दूसरी पत्नी की हत्या के बाद चर्चा में आ गया और हर किसी की जुबान पर एक ही चर्चा है कि रामलीला मैदान के पास खोखे में नाई की दुकान चलाने वाला अथाह सम्पत्ति का सरताज कैसे बन गया। आज जहीर की गिनती शहर के बड़े कोलोनाइजरों में हो रही है।

जहीर करीब दो दशक पहले फूलगढ़ की निशा के सम्पर्क में आया और उससे विवाह रचा लिया और अब निशा से वह नाजरीन हो गई। मुस्लिम रीति रिवाज अपनाने के लिए निशा का धर्म परिवर्तन कराया गया। निशा के घर में कदम रखते ही जहीर का मुकद्दर जाग गया औऱ प्रोपर्टी का कारोबारी बन गया और फिर उसने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जहीर की गिनती शहर के बड़े कोलोनाइजरों में होती है। उसकी अनेक कालोनियों पर एचपीडीए का बुलडोजर चल चुका है औऱ प्राधिकरण ने अनेक कालोनियों को अवैध भी घोषित कर रखा है फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। सामिया गार्डन में एक बहुमंजिले बंगले में रहता है जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद है। बंगले की कीमत करीब 8-10 करोड़ रुपए बताई जा रही है और लग्जरी गाड़ियों में चलता है। नाजरीन, जहीर की दूसरी पत्नी है। नाजरीन से एक बेटा रिहान है।
जहीर की पहली पत्नी फातिमा है जिसके इमरान व रिजवान दो बेटे तथा इमराना व शहाना दो बेटी है। जहीर ने करीब बीस करोड़ रुपए की भूमि दूसरी पत्नी के बेटे रिहान के नाम कर दी। जिस कारण परिवार में मनमुटाव रहने लगा। तीस मार्च की दोपहर को इमरान ने नाजरीन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घर से पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। परिवार पर हथियार का कोई लाइसेंस नहीं है। अपराधिक मामले की जांच तो पुलिस कर रही है, परंतु आर्थिक मामले की जांच आयकर, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड तथा ईडी भी कर सकती है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400


























