👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता के रहने वाले कुछ श्रद्धालु राजस्थान के अलवर के मिलकपुर पहुंचे जहां बाबा मोहन राम के मंदिर में दर्शन किए और आस्था का परिचय दिया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम होली के बाद दौज पर पहुंचते हैं। यहां पर मेला भी लगता है। मान्यता है कि जो भी भक्त मंदिर में कुछ मांगता है। भगवान उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था का परिचय दिया। जयकारों से क्षेत्र इस दौरान भक्ति के रंग में रंग गया।
































