हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में एक महिला ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उपचार के लिए महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। महिला के भाई ने बताया कि उसकी भांजी का अपहरण हुआ था। इसके बाद धौलाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन भांजी ने आरोपी के पक्ष में बयान दे दिया जिसे उसकी बहन सह ना सकी और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जानकारी के अनुसार जिस महिला ने जहर खाया है वह धौलाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जिसके पति का देहांत हो चुका है। महिला अपने दिव्यांग बेटे और पुत्री के साथ रह रही है। 26 जनवरी को 18 वर्षीय पुत्री को गांव समाना का सुनील अगवा कर ले गया। उसके बाद काफी तलाशा लेकिन पुत्री का कोई सुराग न लग सका। इसके पश्चात 22 मार्च को आरोपी युवती को धौलाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। इसके पश्चात धौलाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बयान के लिए उसे कोर्ट लेकर पहुंची। युवती ने आरोपी के पक्ष में बयान दे दिए जिसे उसकी मां सह ना सकी और क्षुब्ध होकर उसने न्यायालय में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला बेसुध होकर गिर पड़ी जिसे अस्पताल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक का अभिषेक वर्मा का कहना है कि युवती ने स्वेच्छा से न्यायालय में बयान दिए हैं। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093


































