हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने स्थित झोड़ में दो दिनों से लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से तालाब में खड़ी झाड़ियां में आग लगी हुई थी यहां कूड़ा भी पड़ा रहता है। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में जहरीली हवा की वजह से उन्हें सांस लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की ओर से विजेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, विजय बहादुर, प्रवीण सिंह, बाबूगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक ब्रजवीर सिंह, अंकित राठी, सोनू यादव, 112 डायल पर तैनात संजय कुमार, रविंद्र कुमार, आदि ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























