निर्वाचन साक्षरता कार्यशाला आयोजित
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के विद्यालय प्रांगण में निर्वाचन साक्षरता बलव कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हापुड़ जिला के लगभग 28 विद्यालय ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा द्वारा एवं मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अतिथि मोहित वशिष्ट, डॉ० शैलेन्द्र, मंजीत कौर, डॉ० जया मिश्रा के साथ माँ सरस्वती की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया गया। छात्राओं ने सभी अतिथियों का स्वागत, स्वागतगीत गा कर किया। इस कार्यशाला का उददेश्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनाव सम्बन्धी जागरूकता ई०वी०एम० और वी०वी०पैट से परिचित कराना है। प्रधानाचार्या ने चुनाव सम्बधी जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चुनाव प्रकिया, मत की अनिवार्यता से छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी अर्चना गौतम एवं नोडल अधिकारी संगीता देवी द्वारा शासन की ओर से प्रदत्त पुस्तिका में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाएं जाने के उद्देश्य एवं चुनाव सम्वन्धी नियम-निर्देशो, ई०वी०एम० और वी०वी०पैट के सम्बन्ध में छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। साक्षरता क्लव कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों ने मतदान सम्बन्धी जागरूकता के सम्बन्ध में अपने-अपने वक्तव्य दिए और छात्राओं को ‘मत’ की अनिवार्यता से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानाचार्या ने उपस्थित सभी अतिथियों व शिक्षणगर्णों को धन्यवाद दिया।
निर्वाचन सारक्षता कार्यशाला कार्यक्रम को सफल वनाने में स्वीप की जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी डॉ० जया मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी अर्चना गौतम, नोडल अधिकारी, संगीता देवी, अनीता जायसवाल, शालिनी शमी, सरोज भारती, ममता देवी, सविता गुप्ता, शीला कुमारी, वात्सल्या, संगीता सिंह, वीरेन्द्र, संजना चौधरी आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। मंच का संचालन रानी सिन्हा और प्रतिभा सिंह ने किया।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

























