👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुआ है जो कि पैदल पदयात्रा करता हुआ 350 किलोमीटर का सफर तय कर 18 मार्च को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगा।
गांव कनिया निवासी पंडित मोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को पदयात्रा गांव कनिया से शुरू हुई है जो कि मंगलवार को बाबूगढ़ के गांव छपकौली पहुंचेगी। यहां से 31 श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा के लिए मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हो गया। जय श्री राम के उद्घोष के साथ श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुए। जहां पहुंच कर श्रद्धालु 31 ध्वज फहराएंगे। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























