हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी पुरानी नगर पालिका में पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री देख भड़क गए जिन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान सभासद भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री देख जमकर विरोध किया। गढ़मुक्तेश्वर के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में 23 करोड़ रुपए की लागत से पानी की टंकियां लगाई जा रही है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान जब वह पुरानी नगर पालिका के पास पहुंचे तो देखा कि पानी की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा से भी की है।
वहीं सभासद भी इस दौरान एकत्र हो गए जिन्होंने घटिया निर्माण सामग्री का जमकर विरोध किया। आपको बता दें कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल से यदि पानी की टंकी का निर्माण होता है तो वह कभी भी गिर सकती है। गढ़वासियों का कहना है कि यदि बढ़िया गुणवत्ता की निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं अध्यक्ष ने मामले की जांच की मांग की है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































