हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नदीम पुत्र अख्तर निवासी गांव मुरादपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच अवैध तमंचे, एक रिवाल्वर, दो पूनिया, दो अधबनी बंदूक और 10 जिन्दा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। नदीम अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को ऑन डिमांड लाकर सप्लाई करता था जो कि अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपए, रिवाल्वर को 30 से 35 हजार रुपए, पोनिया को 15 से 20 हजार रुपए और बंदूक को 10 से 12 हजार रुपए में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। गिरफ्तार किया गया नदीम शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध सिंभावली पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि नदीम तस्कर है जो कि मेरठ से अवैध हथियार लाकर जनपद हापुड़, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने सोमवार को बडडा नहर पुल से बक्सर रेगुलेटर की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने पांच अवैध तमंचे, एक अवैध रिवाल्वर, दो अवैध पोनिया, दो अधबनी बंदूक, 10 जिंदा कारतूस बरामद की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































