पुलिस ने 63 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया कि 63 अभियुक्तों में से 14 वांछित अपराधी है जो गैंगस्टर, लूट आदि मुकदमों में वांछित चल रहे थे। वहीं पुलिस ने 49 वारंटी को भी दबोचा है जो कि न्यायालय में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार गढ़ पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को भी गिरफ्तार किया है जो कि 2021 से तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया था और जेल नहीं गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्म सिंह है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































