हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। भूमि विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि सिखेड़ा में सोमवार को भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना के अनुसार इस दौरान फायरिंग हुई। गोली सलमान के पैर में लगी है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला। मामले की जांच जा रही है और मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना पिलखुवा पर सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों में जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर विवाद हुआ है जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। पीडित से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कुछ लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सलमान के पैर में गोली लगी है जिसका उपचार चल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































