👁 0 views Views
एचपीडीए के बाहर किसानों व व्यापारियों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने सोमवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के बाहर धरना दिया जिनका कहना है कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अनदेखी कर किसानों व व्यापारियों के भवन व दुकानों का अधिग्रहण कर लिया जो कि नियम विरोध है। किसानों पर व्यापारियों की भूमि का 19 हजार रुपए वर्ग मीटर मांगे जा रहे हैं जबकि किसानों व व्यापारियों की इस भूमि से 261 रुपए वर्ग मीटर मुआवजा तय किया गया है। अपनी समस्या को लेकर नूतन प्रकाश त्यागी और व्यापारियों ने प्राधिकरण के बाहर धरना दिया। इस दौरान व्यापारी ललित अग्रवाल छावनी वाले भी उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























