हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में धर्म यात्रा सेवा समिति पिलखुवा द्वारा 12वें महारुद्राभिषेक के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक यात्रा निकाली गई जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर भक्त झांकियों के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से पहुंचे। आस्था से माहौल भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने मां काली के अखाड़े, भगवान शिव पार्वती मां, पवन पुत्र हनुमान आदि के दर्शन में किए। धार्मिक यात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी वितरित किया।
आपको बता दें कि धर्म यात्रा सेवा समिति पिलखुवा ने रविवार को 12वां महारुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस दौरान पिलखुवा के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
































