गेहूं की धांग में दो मजदूर दबे
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित पाठक आटा चक्की पर गेहूं की बोरियों की धांग गिरने से दो श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव विहार हापुड़ के जय किशोर का 23 वर्षीय बेटा गौरव तथा कासमपुरा हापुड़ के भजन सिंह का 50 वर्षीय बेटा विनोद कुमार शुक्रवार को पाठक आटा चक्की पर ड्यूटी पर पहुंचे। चक्की मालिक ने विनोद व गौरव को धांग से गेहूं उतारने के लिए कहा। दोनों लोग जैसे ही गेहूं का कट्टा उतारने लगे तो गेहूं की धांग उनके ऊपर आ गिरी और दोनों लोग धांग में दब गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग दौड़े और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल के आईसीयू में विनोद का इलाज चल रहा है जबकि गौरव के पैर में चोट लगी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























