हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक को कुछ लोग पीट रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में एक युवक को कुछ लोगों ने रोका और उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामले से जुड़ा वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया और चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































