👁 0 views Views
पिलखुवा: बोर्ड बैठक में 68.87 करोड़ का बजट पास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद की गुरुवार को बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक में 68.87 करोड़ का बजट पास हुआ जिसमें से 45 करोड़ रुपए की धनराशि से पिलखुवा का विकास किया जाएगा। वहीं नगर पालिका परिषद की सीमा में सभी सरकारी जमीनों की पैमाइश करा कर उन्हें कब्जा मुक्त करा कर चाहरदीवारी भी कराई जाएगी।
बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने 2024-25 के लिए 68 करोड़ 87 लाख 12 हजार 128 का प्रस्ताव रखा जिसे सभासदों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया जिसमें से 45 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि सड़क निर्माण, पथ प्रकाश, पेयजल, जल निकासी आदि पर खर्च की जाएगी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


































