हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हापुड़ के तत्वावधान में “युवा चौपाल” का हापुड़ नगर में आवास विकास में आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर रहें। ज़िला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा आज भारत को परम वैभव पर ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और युवाओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीत सकता। लोकसभा चुनाव नज़दीक है। सभी युवाओ से आह्वान किया कि इस बार 400 पार और भारतीय जनता पार्टी के विचार से जुड़ने का आग्रह किया। ज़िला महामन्त्री मोहन सिंह, पुनीत ने संयुक्त रूप से कहा आज़ादी से अब तक कांग्रेस सरकार ने देश को घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। आज देश-विदेश में युवा भारत का डंका बजा रहें है। कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित पाल ने बताया कि युवा चौपाल पूरे देश में युवाओं को परस्पर एक साथ लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह अपने कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के कार्यों से अवगत करा रही है।
ज़िला मंत्री राहुल पंडित ने बताया केंद्र और राज्य सरकार सभी जाति के युवाओं के लिये जनकल्याणकारी योजनाये चला रही है जिसका हम सभी किसी ना किसी रूप में लाभ ले रहे है।
नगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया सरकार आज किसान और उद्यमी युवाओं को ध्यान में रखकर लाभान्वित कर रही है। मुख्य रूप से ज़िला मन्त्री राहुल पंडित, रितिक त्यागी, राजन वाल्मीकि ज़िला कार्यकारिणी सदस्य, कार्यालय प्रभारी तेजस्वी मिश्रा, वंश बंसल, बिट्टू जाटव, अनुज वर्मा, विपिन सिंह, रोहित सिंधु, तुषार भारद्वाज, अर्चित बंसल, जानू त्यागी, आकाश शर्मा, दीपांशु त्यागी , आमिर चन्ना ख़ान, नितिन शर्मा, नीरज टोपी, रोहित सिरोही, आदित्य सिंह, मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहें।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























