हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला अस्पताल में आठ हजार रुपए लेकर प्राइवेट चिकित्सक से गर्भवती महिला का प्रसव कराने के आरोप के आधार पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है जिन्होंने सीएमएस से जांच टीम गठित कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल महिला की हालत में कोई सुधार नहीं है जिसका डायलिसिस किया जा रहा है।
हापुड़ के मजीदपुरा निवासी गर्भवती महिला इलमा के पति सुहेल ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 17 दिनों से महिला का उपचार चल रहा था लेकिन कोई सुधार नहीं आया। प्रसव के लिए निजी चिकित्सक को अस्पताल में बुलाया गया जिसके बदले आठ हजार रुपए लिए गए। महिला के सिजेरियन प्रसव के बाद रक्तस्राव और किडनी फेल होने से पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं है जिसे डायलिसिस भी करानी पड़ रही है। महिला फिलहाल एम्स में भर्ती है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर प्रदीप मित्तल को जांच टीम गठित कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस ने डॉक्टर केपी सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























