👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से गौतमबुद्ध नगर से चोरी की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम बिट्टू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अहाता सादात थाना हापुड़ है जिसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
दरअसल पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी पुलिस ने रामीगढ़ी रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से गौतमबुद्ध नगर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
























