सरस्वती में साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इन्स्टीटयूट ऑफ मेडिकल साईसेंस, अनवरपुर, पिलखुवा, जिला- हापुड में साक्षरता प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन किया गया है। संस्थान में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो पढ़ने एवं लिखने के इच्छुको के लिये संस्थान की उपाध्यक्षक रम्या रामचन्द्रन द्वारा साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस अवसर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० सौरभ गोयल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे०के० गोयल ने साक्षरता के बारे में महत्वपूर्ण बाते बताई और साथ ही कहा कि आज के समय में हर एक व्यक्ति को साक्षर होना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही उन्होने यह भी कहा साक्षरता हेतु संस्थान द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को साक्षर करने के लिये निरन्तर प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर संस्थान की उपाध्यक्षक रम्या रामचन्द्रन द्वारा ऐसे कर्मचारी जो पढ़ने एवं लिखने के इच्छुक है उनको पढ़ने व लिखने की सामग्री का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर कॉलिज प्रधानाचार्य डॉ० सौरभ गोयल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ० जे०के० गोयल, डायरेक्टर आर० दत्त, सचिव नटराजन जी एच०आर० मैनेजर लुकरिशा रूबावथी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

































