हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के आसपास ट्रेन से यात्रा कर रहे पुलिसकर्मी की टांग कट गई। पुलिसकर्मी चलती ट्रेन से कैसे गिरा इसकी जांच जारी है। परिवार में गमगीन माहौल है।
पिलखुवा के मोहल्ला रामपुरा निवासी आशीष कुमार चौधरी ने बताया कि उसका भाई कानपुर के थाना बिठूर में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है जो कि दो दिन पहले किसी कार्य से बुलंदशहर जा रहा था। वह ट्रेन से पिलखुवा पहुंचा लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेन से गिर पड़ा जिससे वह ट्रेन के चपेट में आ गया और उसका पैर कट गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
ये भी पढ़ेःकेवल दूध से ही नही किया जा सकता हड्डियों को मजबूत, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































