नौ साल का बच्चा नहर में डूबा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में दोस्तों के साथ नहाने गया 9 साल का किशोर नहर में डूब गया। एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणों की मदद से किशोर को तलाशने में जुटी है लेकिन अभी तक किशोर का कोई सुराग हाथ ना लगा। परिवार की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं।
गाजियाबाद के गांव नाहल निवासी हाजी शकील ने बताया कि उसका साला कई वर्षों से गांव पिपलैड़ा की करीम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा है। शुक्रवार को उसका साला अपने 9 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आहिल खान के साथ जुमे की नमाज अता कर घर गए थे। इस दौरान आहिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर पर चला गया। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों को काफी चिंता हुई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बच्चा नहर में डूब गया है। शनिवार की सुबह नहर के पास आहिल की पेंट, चप्पल आदि पड़े मिले लेकिन बच्चे का कोई सुराग हाथ न लगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























