👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम का जल्द ही पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। 2 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से माल गोदाम का जीर्णोद्धार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे माल गोदाम में दूसरे राज्यों से मालगाड़ी द्वारा सीमेंट, गेहूं, यूरिया सहित उत्पादक इकाइयों का माल उतरता है लेकिन माल गोदाम की स्थिति बेहद दयनीय है। प्लेटफार्म और सड़क जर्जर हो चुकी है जिससे माल के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जल्द ही रेलवे माल गोदाम का सुधार होगा। इसमें लगभग 2 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत आएगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
























