👁 0 views Views
बड़ी राहत: रेलवे ने न्यूनतम किराया घटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। केंद्र सरकार ने कोरोना काल के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर चल रही पैसेंजर ट्रेनों का किराया फिर से कोविड से पहले जारी किराए के बराबर कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों में अब यात्रियों को न्यूनतम दूरी के लिए 30 रुपये की जगह 10 रुपये किराया चुकाना होगा। इससे शहर से दिल्ली और मुरादाबाद जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। कोराना काल के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद संचालन शुरू किया तो पैसेंजर ट्रेनों का नाम बदलकर एक्सप्रेस ट्रेन रख दिया किराया भी बढ़ा दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































