हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बाला जी मन्दिर के पीठाधीश्वर् द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या जी प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद व मुख्य स्मृति चिन्ह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी को भेंट किया।
सोमवार को सनातन सेवा न्यास के तत्वाधान में पीठाधीश्वर श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर् श्री बाला जी धाम हापुड़ व श्री शिवोम मिश्रा जी (संस्थापक सनातन सेवा न्यास) के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को महाभोग प्रसाद ,( स्मृति-चिन्ह एवं अयोध्या जी की पवित्र रज ,श्री वैष्णव तिलक,श्री प्रभु श्री राम रूपी शालिग्राम भगवान् जी, सरयू जी का जल, प्रभु श्री राम जी का धनुष,श्री राम सीता तुलसी जी, तांब्र पत्र, चांदी का सिक्का आदि) भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए श्री बाला जी मन्दिर हापुड़ व सनातन सेवा न्यास का आभार मानते हुए श्री यश्वर्धनाचार्य जी महाराज व श्री शिवोम् मिश्रा जी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मन्दिर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अर्जुन पुंडीर, हर्ष शर्मा, मोहित बंसल उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































