👁 0 views Views
रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में रेलवे ट्रैक खंभा नंबर 84 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन युवक के पास कोई भी आइडी नहीं मिलने के कारण पहचान नहीं हो सकी थी। तीन दिन बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान जनपद हापुड़ थाना बहादुरगढ़ के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के रहने वाले बंटी 30 वर्षीय के रूप में हुई है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































