तीर्थ नगरी को बदनाम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी हो करवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में एसपी अभिषेक वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है लेकिन जिन अधिकारियों की शह पर तीर्थ नगरी को बदनाम किया जा रहा था उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है। अधिकारियों की मिली भगत के बिना ठेकेदार का इस तरह खुलेआम अवैध वसूली करना संभव नहीं है।
गढ़ के पवनजीत को मिला था ठेका :
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद ने 4 नवंबर 2023 को ब्रजघाट स्थित चार पार्किंग स्थलों का ठेका छोड़ा था। ठेका 42.47cलाख रुपए में गढ़मुक्तेश्वर की बाग कॉलोनी के पवनजीत सिंह के नाम छूटा था। टेंडर प्रक्रिया में सामान्य दिनों में शुल्क 33 रुपए और अमावस्या व पूर्णिमा पर मेले के दौरान पार्किंग शुल्क 53 रुपए वसूला जा सकता है लेकिन यहां पर लोगों से अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। इतना ही नहीं 100 रुपए तक वसूले जा रहे थे।
एडीएम ने भी की थी कार्रवाई:
एडीएम संदीप कुमार ने छह महीने पहले औचक निरीक्षण के दौरान दो पार्किंग कर्मचारियों को गलत स्थान पर पार्किंग शुल्क वसूलने के मामले में दबोचा था लेकिन उसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रवेश करने पर ही वसूलते पार्किंग शुल्क:
टेंडर के अनुसार पार्किंग नंबर एक और दो गेस्ट हाउस के पास स्थित है। पार्किंग नंबर तीन रामलीला मैदान और पार्किंग नंबर चार गंगा घाट के पास स्थित है। नियम अनुसार पार्किंग और गंगा घाट की एक तरफ वाहन खड़े कराए जा सकते हैं लेकिन ठेकेदार और कर्मचारी मनमाने ढंग से सड़कों पर वाहन खड़ा कर देते हैं और इतना ही नहीं ब्रजघाट में प्रवेश करने पर ही पार्किंग शुल्क वसूला जाता है।
हर महीने लाखों की वसूली:
ठेकेदार और कर्मचारी अवैध रूप से प्रतिमाह लाखों रुपए की अवैध वसूली करते हैं। ऐसे में अधिकारियों की मिली भगत के बिना इस तरह अवैध वसूली करना संभव नहीं है। मामले में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































