हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस अकादमी द्वारा हापुड़ जिले में पहली बार सैनिक स्कूल टैलेंट हंट परीक्षा एवं बेबी शो कंपीटिशन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विकास कुमार तेवतिया व प्रधानाचार्या वर्षा सिंह तेवतिया द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि टैलेंट हंट परीक्षा के माध्यम से वह घर-घर में प्रतिभाशाली, टैलेंटेड बच्चो की खोज कर रहे हैं जो साधनों की कमी के कारण या किसी कारणवश आगे नहीं आ पा रहे। इस परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को विद्यालय की तरफ से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के टैलेंटेड बच्चे भी आगे आ सके और सैनिक स्कूल मिलिट्री स्कूल जैसे राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेस एग्जाम में प्रतिभाग करके अपने घर वालों का सपना पूरा कर सकें। इस प्रतियोगिता में हापुड़ के सभी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दूर दूर से बच्चे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए। सभी बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भी स्कूल में ठहरने का प्रबंध किया गया और एक स्टूडेंट लेड कांफ्रेंस का अयोजन किया गया।
टैलेंट हंट के साथ-साथ विद्यालय में बेबी शो कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें 2 से 5 साल तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छोटे-छोटे बच्चे बहुत ही सुंदर कॉस्ट्यूम के साथ विद्यालय में उत्साह के साथ दिखाई दिए। बहुत ही जोर शोर के साथ इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ में भी प्रोग्राम को लेकर पूर्ण जोश एवं उत्साह दिखा।
विद्यालय के अध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया ने बताया की टैलेंट हंट परीक्षा हापुड़ जिले की पहली जिला स्तरीय परीक्षा है। जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और टैलेंट हंट के प्रति अभिभावकों में जागरुकता देखने को मिली। टैलेंट हंट परीक्षा का उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे लाना और उनमें छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है। यदि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होती रहेगी तो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन आ सकता है। जिसके लिए किसी न किसी को तो आगे आना होगा। इसलिए विकास ग्लोबल स्कूल ने आगे आकर प्रतिभावान बच्चों को खोजने की पहल की। बेबी शो कंपटीशन की मुख्य जज महिमा गोयल एवं रुचि रही। साथ ही टैलेंट हंट प्रोग्राम के मुख्य अतिथि कपिल गुप्ता एवं उनके धर्मपत्नी ज्योति गुप्ता, शहवर एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































