👁 0 views Views
10 बुलेट मोटरसाइकिलों के मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन पटाखा के तहत जनपद हापुड़ में साईलेंसर से पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाईकिलों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत रविवार को यातायात पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर पटाखा छोडने वाली 10 बुलेट/मोटरसाईकिल के मॉडिफाई साईलेंसर निकलवाए गये। पुलिस के कड़े निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 10 बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाए और उन्हें जब्त कर लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































