हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक ग्रामीण की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ था। इसके बावजूद भी मृतक का शव देने के बदले 70 हजार रुपए मांगे गए। खून के नाम पर भी 15000 रुपए वसूले गए। सूचना मिलने पर किसान एकत्र हुए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय सुरेश को चार दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आयुष्मान कार्ड भी जमा कर दिया लेकिन अब उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई जिसके चलते रात्रि स्टाफ ने शव देने के बदले 70 हजार रुपए मांगे। वहीं खून चढ़ाने के नाम पर भी 15000 रुपए लिए गए। परिजनों ने जब मामले का विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया जिसके बाद किसान संगठन एकत्र हुआ और मामले में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक का भतीजा, सोनू, युवा जिला अध्यक्ष आशु तोमर, दुष्यंत तोमर आदि ने प्रदर्शन किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































