ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स-डे का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य है कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल आए। इसी के साथ हाल ही में तकनीक पर आधारित आयोजित हुई टेक्नोब्लास्ट के बाद अब स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया जहां छात्रों ने आर्चरी, लॉन्ग जंप, रेस, जुंबा, बास्केटबॉल आदि खेलों में हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी के साथ छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल के चेयरमैन पंकज गोयल ने बताया कि स्कूल के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया।
स्कूल के डायरेक्टर वैभव गोयल ने बताया कि एनुअल स्पोर्ट्स डे की थीम “खेलोगे तो खिलोगे” रखी गई जहां छात्रों के अभिभावकों ने भी जुंबा में हिस्सा लिया। स्कूल पहुंचे अभिभावक ने बताया कि यह स्कूल की अच्छी पहल है जो समय-समय पर रोबोटिक्स, ऐआई आदि क्षेत्रों में लगातार छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जहां छात्रों ने योग और डांस भी किया। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर तनु गोयल, प्रधानाचार्य रेशू गोयल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्र उपस्थित रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


































