बाइक चोरी का प्रयास करते संदिग्ध को पकड़कर धोया
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर स्थित शिव चौक से बीती शाम एक संदिग्ध ने बाइक चोरी का प्रयास किया। हालांकि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों इकट्ठा हुए और बाइक चोर को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक स्वामी राहुल शर्मा ने बताया कि वह अपनी बाइक से जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचा था। उसने अपनी बाइक को पार्क किया और किसी काम से चला गया। इसके बाद लोगों ने संदिग्ध को बाइक चोरी करते दबोच लिया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा शनिवार की शाम को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे और उन्होंने अपनी बाइक को शिव चौक के पास खड़ा कर दिया जिसे संदिग्ध ने अपना निशाना बनाना चाहा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो असलियत सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































