हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ द्वारा चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमे हरिद्वार से पधारी साध्वी देवादिती एवं राज्य प्रभारी देवी केसानिध्य में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रविवार को साध्वी ने योगिग जॉगिंग के 12 अभ्यास एवं सुक्षम व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। अपने मधुर वाणी में भजनों का आनंद भी दिया। कार्यक्रम संयोजिका महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी आशा सोमानी एवं कार्यक्रम को शुभ व्यवस्थित करने के लिए बीना, गायत्री, अलका, विमला, रीमा एवं हेमलता ने पूरा सहयोग दिया। साथ ही राजकुमारी, नीलम, विनय, अर्चना, आभा, सविता और बड़ी संख्या में बहनों ने अपनी उपस्थिति दी। अभी यह योग शिविर 28 फरवरी तक है। सभी से अनुरोध है बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित हो और योग शिविर का लाभ लें।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































