👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी कि तभी उसने भारत पुत्र बसंता निवासी गांव लठीरा थाना गजरौला जनपद अमरोहा को चेकिंग के लिए रोका और चेकिंग दौरान पुलिस ने एक अवैध असलहा बरामद किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































