हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति ने गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को घर में अकेला देख कर दीवार फांदकर घुसा और तमंचे के बल पर कमरे में ले जाकर गोली मारने की धमकी दी और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने बुधवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि तहसील के पीछे स्थित मोहल्ले में रहने वाला व्यक्ति उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। मंगलवार की रात उसका पति कामकाज के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। रात करीब 11:00 बजे आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस आया। जब आहट हुई तो महिला बाहर आई। इसके बाद आरोपी महिला को खींचकर कमरे में ले गया और तमंचे के बल पर गोली मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का मोबाइल घर में छूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034































