#HPDA #IncomeTax
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्य प्रणाली को ठेंगा दिखाते हुए लोगों ने करीब 50 अवैध गोदाम खड़े किए हैं। अवैध गोदाम को विद्युत विभाग ने भी लाइन खींच कर विद्युत कनेक्शन दिए हैं। EHAPUR NEWS टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल में सामने आया है कि इन गोदामों में गेहूं, चावल, धान, सरसों व दालें आदि की जमाखोरी की जाती है। काली कमाई का निवेश होता है। भारी वाहनों के आने-जाने से सड़क भी कई बार टूट चुकी है। अनेक लोगों ने तो अपने गोदाम 50 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए महीने तक किराए पर दे रखे हैं। एचपीडीए व विद्युत के आला-अफसरों को इस ओर ध्यान देकर अवैध गोदाम के विरुद्ध कार्रवाई तथा अवैध गोदाम को दिए गए विद्युत कनेक्शन की जांच करनी चाहिए।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512































