👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने बुधवार को किसानों के लिए टोल फ्री कराने के संबंध में छिजारसी टोल प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सोपा और कहा कि आसपास के किसान छिजारसी टोल प्लाजा से अक्सर निकलते हैं लेकिन टोलकर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसे में किसानों से टोल टैक्स न वसूला जाए। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान नेता टोल पर पहुंचे और मांग के समर्थन में पत्र सौंपा।






























