हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर किसी बात को लेकर मंगलवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घुसों की बरसात कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह झगड़े में बदल गई। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुआ जिसके बाद मामला बिगड़ गया और दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन किसी ने एक न सुनी। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010































