हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, नगर पालिका मार्केट, कोठी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 218 दुकानें आवंटित की हैं। इन दुकानों से प्रतिमाह किराया वसूला जाता है लेकिन 90 दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने किराया जमा नहीं किया है और इन पर 15 लाख रुपए का बकाया हो गया है। समय पर वसूली के लिए प्रक्रिया ना अपनाने के चलते बकाया की रकम इतनी ज्यादा पहुंच गई है। ऐसे में दुकानदारों को नोटिस भेज कर दो सप्ताह में किराया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका ने ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी किया है जिन्होंने नगर पालिका का किराया नहीं दिया है। राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह का कहना है कि बकाया किराया जमा करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानदारों को नोटिस भेज कर दो सप्ताह में किराया जमा करने के लिए भी कहा गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर































