हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बाईपास से डासना तक एनएचएआई द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से 18 नए जनरेटर लगाए जा रहे हैं ताकि रात भर हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें जलती रही और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक कंपनी के महाप्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि हापुड़ बाईपास से डासना तक हाईवे की देखरेख, मरम्मत, हाईवे की भूमि को सुरक्षित रखने, स्ट्रीट लाइट आदि की देखरेख की जिम्मेदारी संस्था पर है। हाईवे पर लगे जनरेटर खराब होते रहते थे जिसकी वजह से सड़कों पर रात को अंधेरा छा जाता था। डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से प्रदूषण रहित 18 नए बिना आवाज वाले जनरेटर हाईवे पर लगाने का फैसला लिया गया है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034































