सेवा भारती ने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): पिलखुवा के कमला भवन मे सेवा भारती सिलाई केंद्रों पर सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सेवा भारती के जिला संरक्षक सुधीर गोयल ने कहा कि जिन बालिकाओ ने छह माह तक सेवा केंद्रों पर सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है उन्हें प्रमाणपत्र वितरण किए गए है। सेवा भारती की जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण बालिकाओ के लिए दैनिक जीवन मे बहुत उपयोगी है, बालिकाओ ने प्रशिक्षण के दौरान बनाये वस्त्रो को भी कार्यक्रम मे लाकर दिखाया, जिला मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि सेवा भारती बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे कार्य कर रही है। सेवा भारती के नगर मंत्री अखिलेश कुमार, कमला बहन, लविता बंसल,सुरभि, मीनाक्षी, प्रीति मित्तल आदि उपस्थित थे।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065































