👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा नाले का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। 32 लाख रुपए की लागत से हाईवे किनारे नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 15 वें वित्त की धनराशि से हाईवे किनारे पिलर संख्या 3 से 12 तक करीब 32 लाख रुपए से नाले का निर्माण कराया जाएगा। एनएचएआई की स्वीकृति मिलने के बाद पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हाईवे किनारे नाले का निर्माण होने से प्रहलाद नगर, प्रतापपुर रोड, नई आबादी, गढ़ी, लखपत की मढैया समेत कई मोहल्लों के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























