हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में छह केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। शनिवार और रविवार को दो दिन आयोजित हुई इस परीक्षा में दोनों पालियों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। रविवार को पहली पाली में 3048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 133 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 3048 अभ्यर्थियों में से 157 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कड़ी सख्ती दिखाई दी। इस दौरान पर्स, जूते, आभूषण, काले धागे, कलाबा, बालों की चिमटी, क्लिप, चश्मा घड़ी आदि परीक्षा केंद्र के बाहर ही निकलवा दिए। जिले के छह केंद्रों: बिजेंदर आदर्श बाल इंटर कॉलेज हापुड़, एसबीएम सीनियर सेकेंडरी कॉलेज हापुड़, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़, सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुवा, बेतहेस्दा स्कूल हापुड़, टीएसएस हापुड़ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























