हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट के तत्वावधान में रेलवे रोड पर स्थित सिटी हार्ट होटल में रविवार को अधिष्ठापन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष जीएल खूशबू कर्णवाल और उनकी केबिनेट की अधिकारिक यात्रा सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता शर्मा ने की। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर, ब्रेसलेट और पटका पहनाकर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
गणेश वंदना से हुई शुरुआत:
सभा के प्रारम्भ में गणेश वंदना रिद्धि-सिद्धि व सरस्वती वंदना दित्या द्वारा की गई। गोल्डन लाइनेस गीत और ध्वज वंदना लिली आहूजा, रूचि गोयल व सुषमा अग्रवाल ने की। क्लब के द्वारा किए गए सभी 8 माह के सेवा कार्यों की रिपोर्ट सचिव दीपाली कंसल ने प्रस्तुत की। स्वागत गान प्रस्तुति अनिता सिंघल व अंशु शर्मा ने की। वृद्ध आश्रम पर “जैसी करनी वैसी” भरनी लघु नाटिका प्रस्तुति अक्षरा एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने दी जिसकी डीसीपी द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दिव्यांग को दी गई ट्राईसाईकिल:
इस अवसर पर स्थाई प्रोजेक्ट के तहत क्लब द्वारा एक दिव्यांग लड़की को ट्राईसाईकिल भी प्रदान की गई। स्ट्रांग वूमन स्ट्रांग नेशन के तहत अक्षरा की संस्थापक पूजा महेश व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन को महिला सशक्तीकरण के लिए सार्टिफिकेट व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का बायोडाटा निशा छाबड़ा ने पढ़ा। बहुप्रतिभा की धनी जिला अध्यक्ष ने अपने आशीर्वचन के माध्यम से क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना कर क्लब द्वारा किए गये कार्यों को खूब सराहा। मंच संचालन पुष्पा गर्ग व सपना छाबड़ा द्वारा किया गया। अंत में सभी आगंतुकों व क्लब के सदस्यों को प्रतिक चिन्ह भेंट स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512






























