हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में पति की मौत के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि उसके 15 साल के बेटे ने भी उसी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी जिस पर उसके पिता ने आत्महत्या की थी। पति और लाल की मौत से आहत महिला की आंखों के आंसू रुक नहीं रहे थे। जिसने भी इस दृश्य को देखा उसकी आंखें भी नम हो गई। महिला को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
पहले पिता ने की आत्महत्या:
शुक्रवार को मोहल्ला निवासी विनोद ने गृह क्लेश के चलते पंखे के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।
बेटे ने भी मौत को लगाया गले:
विनोद की मौत से 15 वर्षीय शिवम काफी आहत था। उसकी मां अपना दर्द भुलाकर बेटे शिवम को सुला कर शोक व्यक्त करने महिलाओं के पास बैठ गई। कुछ देर बाद जब पूनम शिवम को देखने पहुंची तो उसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिवम ने भी मफलर से फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पति के बाद बेटे की मौत से महिला की आंख के आंसू बंद नहीं हो रहे थे। फिलहाल लोग पूनम को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034





























