हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान पी. जी. कॉलेज सिंभावली, हापुड़ में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन युद्धवीर सिंह (जिला अध्यक्ष) आई ड्रीम टू ट्रस्ट ने सरस्वती इंस्ट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, हापुड़ द्वारा कराया।
महाविद्यालय के स्वास्थ्य शिविर के में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार तथा डॉक्टर विजय गर्ग ने भी अपना चैकअप कराया। इस शिविर में दंत चिकित्सक डा. नवीन सैनी, जनरल मेडिसिन डा. अशोक कुमार, स्त्री रोग डा. अंजिली अग्रवाल आंख नाक और गला रोग डा. श्रेया सिरोही इसके अलावा बी. पी. , शुगर, वजन, और दिल की जांच भी निशुल्क ही कराई गई। इसमें महाविद्यालय चिकित्सा समिति की डा. सुरभि मित्तल, डा. नीलम कुमारी, डा. दीपा तेवतिया, डा. शिवांगी भी मौजूद रहीं।
इस शिविर को आयोजित करने वाले युद्धवीर सिंह अब से पहले एस. एस. वी. डिग्री कॉलेज, महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज, आर एस के इन्टर कॉलेज, पी. जी. एल. डिग्री कॉलेज और इसके अलावा अन्य चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन कराते रहते हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























