हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सनातन सेवा न्यास के संस्थापक श्री शिव ओम मिश्रा जी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि तथा हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धनाचार्य जी महाराज शुक्रवार को वृंदावन के श्री राधा दामोदर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर के बड़े गोस्वामी जी महाराज परम पूज्य आचार्य श्री कनिका प्रसाद गोस्वामी जी को अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर श्री दामोदर चंद्र गोस्वामी जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने कहा कि वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं जिन्हें अयोध्या के राम मंदिर का प्रसाद मिला है।
वृंदावन के श्री राधा दामोदर मंदिर पहुंचे यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ मोहित बंसल, हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























