हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा जिसमें लगभग चार करोड़ रुपए की लागत आएगी। हल्की बारिश में ही मीनाक्षी रोड तालाब का रूप ले लेती है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब चार करोड़ रुपए की लागत से नाला बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। यदि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है तो बारिश से पहले ही काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मीनाक्षी रोड पर नाला बनने से नवज्योति कॉलोनी, त्रिलोकी पुरम, अयोध्यापुरी, गढ़ गेट, तगासराय, किला कोना, ब्रह्मनान, चैनपुरा, सिकंदर गेट, कानून गोयान के हजारों लोगों को बरसात में जल भराव से राहत मिल सकेगी। नगर पालिका लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































