👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर तहसील को 10 लेखपाल मिले हैं। 2022 बैच के लेखपाल भर्ती में चयनित युवाओं में से 10 लेखपाल तहसील मुख्यालय को मिले हैं जो राजस्व संबंधित कार्यों में तेजी लाएंगे और लंबित मामलों की जल्द जांच कर निस्तारण करने का कार्य करेंगे।
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि गढ़ तहसील में 145 गांव है जो सर्किल में बंटे हुए हैं। एक लेखपाल के अंतर्गत पांच गांव आते हैं। नए लेखपालों की तैनाती से कार्य को गति मिलेगी।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034





























