👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम मेरठ के सर्किट हाउस पहुंची जहां उसने लाठीचार्ज के मामले को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज ने बैठक की। हालांकि टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
आपको बता दें कि 29 अगस्त को हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद अधिवक्ता प्रदर्शन पर बैठ गए थे जिसके बाद शासन ने प्रकरण की जांच के लिए मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। मेरठ के सर्किट हाउस पहुंची एसआईटी की टीम ने एक बैठक की।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512























