हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चौराहे पर गुरुवार को ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा चालक मामली रूप से घायल हो गया जबकि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को संभाला।
मूल रूप से बिहार का रहने वाला 27 वर्षीय नदीम पुत्र रमजानी हापुड़ की मोती कॉलोनी में रहता है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। वह ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। नदीम गुरुवार को देवनंदिनी की ओर से अतरपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पक्का बाग चौराहे पर पहुंचा तो स्वर्ग आश्रम रोड से चंडी मंदिर की ओर गए ऑटो व ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई जबकि नदीम घायल हो गया जिसने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। नदीम ने बताया कि उसका 6 से 7000 रुपए का नुकसान हुआ है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811





























